दिल के दरवाजे पर आज फिर दस्तक देता है वो बचपन
कहता है चल ले चलूं तुझे फिर से उन गलियों की सैर कराने
जहां भाग भाग कर ना थकते थे तेरे कदम
जहां ना ढ़ाती थी पहरें भी सीतम
जहां शामो-शहर लगती थी बड़ी सुहानी
जहां ना दर्द की खबर, ना था मुश्किलों का कहर
कितना मासूम, कितना नादान सा था वो बचपन
मिट्टी की सुराही सा था वो बचपन
धूप में खेलता, बारिश में भीगता हुआ सा वो बचपन
बेफिक्र पानी में गोते लगाता हुआ वो बचपन
चोट लगने पर मां के सीने में खुद को छुपाता हुआ सा बचपन
फिर दो पल में सब भूल खिलखिलाता हुआ सा वो बचपन
छुप छुप कर वो पेड़ों से आम चुराता हुआ सा बचपन
गलियों में गिल्ली डंडे से खेलता हुआ वो बचपन
प्यार और दुलार से घिरा हुआ सा वो बचपन
मां की आंचल तले अपनी दुनिया तलाशता हुआ सा बचपन
गुड्डे गुड़ियों की कहानी में खोया हुआ सा बचपन
दोस्तों की दोस्ती में मदमस्त वो बचपन
परियों के देश में रहता था वो बचपन
उड़न खटोले में उड़ा करता था वो बचपन
रुठता मनाता, पल भर में मान जाता था वो बचपन
अपनी अठखेलियों से सबका मन लुभाता था वो बचपन
अपनी शरारतों की लड़ियों से दिवाली मनाता हुआ वो बचपन
यारों की टोली संग होली में गुलाल उड़ाता हुआ वो बचपन
रात के अंधेरे में जुगनूओं के पीछे भागता हुआ सा वो बचपन
दिन में सूरज की किरणों सा चमचमाता हुआ वो बचपन
मां की लोरी सुन सुकुण से सोता था बचपन
फिर सवेरे चिड़ियों सा चहकता था वो बचपन
ना कोई क्लेष, ना कोई इर्षा, बातों का सच्चा और मन का भोला सा वो बचपन
संसार के भेद-भाव से परे, एकता का गुणगान गाता हुआ सा वो बचपन
हर दिन पलकों पर नए सपने संजोता हुआ सा वो बचपन अपनी ही रवानी में मस्त वो बचपन
छोटी छोटी खुशियों का जश़न मनाता हुआ वो बचपन
हर पल मुस्कुराता हुआ सा बचपन
घर के आँगन में अब भी गुजंता है वो बचपन
बहुत याद आता है वो बचपन
कभी आंखें नम कर जाता
तो कभी लवों पर हंसी छोड़ जाता है वो बचपन
काश कोई लौटा दे वो बचपन!
काश कोई लौटा दे वो बचपन!
Apne to hme apna bachpan hi yad dila diya nice yr superb
Bahut bahut dhanyavad meri kavitaon se judne ke liye.
wo sunehra bachpan ……yadon ka pyara sa pitara wo bachpan …….wo atkheliyan aur masti , zindgi ka aisa waqt jiski yaaden aaj bhi honthon pe hansi le aati hain , use kehte hain bachpan .
Bahut sundar likha aapne .
Wow! That’s a value addition to my poem and to ur golden time period ‘Bachpan’. Thanks for those wonderful lines Monika:)
Beautiful…. Took me back to my childhood
Job accomplished! Thank you:)
What a lovely poem! Loved reading it.
Thanks a lot Neha:)
Such a beautiful expression of emotions. Loved to read a Hindi poetry for change!
Glad that it touched you emotionally Shalu:)
Nice write-up dear . Loved reading it.
Thank you:)
nice post regarding childhood 🙂 loved reading it..
this is so beautiful, love to visit once…
#MyFriendAlexa
#simireads
#simiwrites
Thanks a lot for your kind words:)
shaandaar
Thank you Pooja:)
Wow! Good one. Loved it.
Thank you Preethi:)
Wow!! Bachpan ka time is the best. Lovely read indeed.
Thank you so much:) Yes, childhood is the best part of our life.
Beautiful creation. Took me back to my childhood
#readbypreetispanorama
Glad that it reminded you of the most beautiful phase of your life:)
Loved reading it
Thanks dear:)
The Poem just took me back into my childhood days…beautifully expressed !
Glad that it took you down the best days of our life:)