हिमालय

You are currently viewing हिमालय

दुश्मनों की ताक में

पुरातनकाल से जाग रही है इसकी आँखें 

देश की सुरक्षा में कोई विपदा ना आए

इसीलिए हो खड़ा पहरेदार सा

हर वादा कर रहा है अदा यह 

 

आँधियों को बाँहों में लिए

तूफानों से रोज है खेलता

मौसम का रुख भी यह बदल दे

बादलों को भी चीर पानी में बदल दे

 

अंशुमन की पहली किरण करे नमन इसका

सांझ भी ढलने से पहले करे मनन इसका

गुनवाण है ये गुणों से भरा

इसीलिए शीश झुकाए करता अंबर भी गुनगाण इसका

 

देश की है शान यह 

आन यह पहचान यह

पर्वतों का सरताज यह 

अधिराज यह अभिराज यह 

पहने हुए अंबर का ताज यह

धरती पर खड़ा अचल अडिग अभिचल हिमालय यह

 

देखो ना

बिन बाँधे 

खींचा चला आऊँ इस ओर

कैसी है यह डोर

क्या रोचक नज़ारा है

इन वादियों ने आज फिर पुकारा है

 

यहाँ की हवा में एक सोंधी सी महक है

दिल जाए तेजी से धड़क ऐसी इस की एक झलक है

फ़लक पर जब सजता इसकी चोटी पर मयंक है

चमक उठे ये दो नयन है

 

इसकी सुंदरता का बखान 

शब्दों में ना पिरोया जा सके

ना कर सके इसकी खूबसूरती को कोई भी बयां

उदय और अस्त

दोनों मदमस्त यहाँ 

 

एक अनोखी सी शांति है इन फ़िज़ाओं में

जो दिल को है छू जाती

अंतर्मन से जा मिलाती 

डर है खो ना दूँ खुद को यहाँ 

पर फिर लगता यक़ीन सा है 

खोकर खुद को भी पा लूँगी जन्नत का नूर यहाँ

 

चल शिखर पर कर एक चढ़ान 

कर दे तू भी यह ऐलान

गूँज जाए तेरी पहचान 

पीछे रह जाएँ कदमों के निशान 

पीछे रह जाएँ कदमों के निशान

Rashmi Jain

Hi, I'm Rashmi. I'm here to experiment, explore, experience and express life and would like my readers to embark on this journey of Words along with me. Let's believe in the magic of Words.

This Post Has 26 Comments

  1. Rashmi

    Thank you!

    1. Rashmi

      Thank you

  2. Manas Mukul

    Ati Sundar. Har roj ek nayi kavita…itni rachnayein late kaha se hai…
    #ContemplationOfaJoker #Jokerophilia

    1. Rashmi

      Bahut dhanyavad aapka. Sach bataun to dil bhi yahi soch mein dooba hai..sayad dil ki samandar se uth raha alfaazon ka ye sailab hai …

      1. Manas Mukul

        Wah… Jate jate bhi Kavita keh Gaye… Acha sailab hai ye… Uthne do!

        1. Rashmi

          🙂

  3. vidhya29

    Wonderful post!!! Loved it

    1. Rashmi

      Thank you Vidhya!

  4. samira0894

    You get a feeling of pride after reading such meaningful poems. Excellent…

    1. Rashmi

      It serves the purpose! Thanks a lot 🙂

  5. Rashi Roy

    Incredible! You write such beautiful poetry.

    1. Rashmi

      It means a lot! Thank you 🙂

  6. Pr@Gun

    “बहुत खूब”

    1. Rashmi

      Dhanyavad!

  7. Sonia Chatterjee

    Khoobsurat post on the gorgeous Himalayas that have inspired many lives

    1. Rashmi

      Agree, it’s an inspiration indeed! Thank you for your valuable time:)

  8. Deepika

    Wonderful Poem!

    1. Rashmi

      Thank you Deepika for reading!

    1. Rashmi

      Bahut bahut dhanyavad!

  9. relishingrascal

    One iod the best hindi poems I have read

    1. Rashmi

      That’s an honour! Thank you for reading!
      Hope you would like to go through other poems also.

Comments are closed.