ये दुनिया सुख दुख का मेला है
इस मेले में तू क्यों अकेला है
ग़म को ना समझ बोझ
यह तो खुशी महसूस कराने का बस एक तरीका है
तो चल उठा अपने क़दम
अकेले ही सही
दूर करले अपने सारे भरम
इस वीरान बस्ती में
अपनी हस्ती खोजते चल रहा है
तो ज़िंदा है तू
खुशी का एक बहाना लिए मस्ती में चल रहा है
तो ज़िंदा है तू
अमावस की रात में
दिल में दबी ख्वाहिशों को
जुगनुओं सा जलने दे
अपनी जुनून की चिंगारियों को
थोड़ा और भड़कने दे
इस काली रात के सन्नाटे में
तकये तले सपने लिए सो रहा है
तो ज़िंदा है तू
खुली आँखों से सपने बुन रहा है
तो ज़िंदा है तू
चेहरे पर यह शिकन कैसी
अधरों पर यह दबी मुस्कान कैसी
पल दो पल की है यह ज़िंदगी
उलझा ना इस परिंदे को
सवालों और जवाबों के जाल में
सवालों के जवाब तो मिल जाएंगे राह चलते चलते
जवाबों के सवाल ना ढूंढ
ज़िंदगी के इस अनदेखे अनजाने सफ़र में
मंज़िल से ज्यादा राहों से मोहब्बत कर चला है
तो ज़िंदा है तू
अपने कदमों के निशां पीछे छोड़ चला है
तो ज़िंदा है तू
रगों में जुनून
सांसों में थोड़ा सा सुकून
यहां जीने के लिए
थोड़ा पागलपन भी जरूरी है
बाँहें खोले समेट ले इन हसीन लम्हों को
क्योंकि
ये धड़कनों की रवानी कल ना होगी
ये सांसो की हलचल कल ना होगी
वक्त के फिराक में
कहीं वक्त को ही ना खो दे
इस भागती दौड़ती ज़िंदगी में
हर घड़ी दो घड़ी ख़ुद से खुलकर मिल रहा है
तो ज़िंदा है तू
इन खूबसूरत लम्हों को जी भर जी रहा है
तो ज़िंदा है तू
किस बात की है जल्दी
आज फिर जी ले बचपन की वह सादगी
पता नहीं कब ये सांसे साथ छोड़ दे
मौत कब दुल्हन बन आंगन में आ बैठे
पर सांसों के बंद होने से भला कौन मरता है यहां
मौत तो उसी दिन आती है
जीते जी जीने का ज़ज्बा मर जाए जब जहां
तो चल एक बार फिर जीवन के ताल से ताल मिला ले
ज़िंदगी के इस संगीत में
सांसों के तारों से सरगम छेड़ रहा है
तो ज़िंदा है तू
ज़िंदादिली से जीवन का यह अलौकिक गीत गुनगुना रहा है
तो ज़िंदा है तू
Nice
Thank you!
☺☺
I will forever remember this challenge and a big part of it was exploring your poetry. I love your version of this poem. Congratulations for completing the challenge. Hopefully we will continue to bond in the future. All the best for your future journey. Keep pouring out these wonderful poems and remember this the day when you make it big and reach the top…that one Joker already told you that you will surely reach there.
Enjoy!
#ContemplationOfaJoker #Jokerophilia
Yaar ab rulaoge kya! I don’t know where I’m heading towards, but always wanted to make a difference and bring a change. The last line which you told got imprinted on my heart. I’m also grateful to discover your multi-faceted blog here. Though my memory is not that sharp, but haan people who touched my heart never find a way to leave it. And remember, my friend, what a Joker can do, is close to impossible for others. So, keep moving, keep exploring and keep entertaining! Good luck ahead!
Koshish to ek muskurahat lane ki thi…but kya kare…Joker hu na…
Pankh failate rahiye…bahut lambi udaan bharni hai 🙂
I don’t know whether you have remembered or not, but the discussion of the best selling book/author and the first signed copy! So, hum to pankh failayenge hi, aap bhi taiyaar rahiye and let’s keep saying Apna time aayega:)
I remember I remember. I badi khubsurat bimari hai kuch na bhulne ki…kabhi sazaa kabhi maza deti hai.
Positive and motivating one.
Thank you for reading:)
AnddI lovedd reading itt!! Amaazinggg
Thanks a lot!
Bahut sundar aur zindadil likha hai aapne. Isi tarah likhte rahiye. Mubarak ho.
Bahut bahut dhanyavad:)
Beautifully expressed. Reminds of of Javed Akhtar.
Thank you Rashmi for your companionship during the challenge. Hope to connect over writing again.
Thanks a lot! And yes, it’s inspired by Javed Akhtar in ‘Zindagi Na Milegi Dobara’. Congratulations for the successful completion of this challenge! Would love to be in contact:)
Sahi hai! Lagate raho zor:)
ZIndagi ke safar ka na hisab hai na fasana,
gharaiyon mein doob ke hai utar jana
lafzon ki kashtiyan bana pa raha hai
toh zinda hai tu
geet besuron se gunguna raha hai
toh zinda hai tu!
Wah! Wah! Bahut khoob pharmaya hai apne!
Aap se sikha toh jor aazma liya thoda 😛 .